फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   It rained again, damage to rabi crops

Ballia News: कई इलाकों में फिर हुई बारिश, रबी की फसलों को नुकसान

Thu, 23 Mar 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
It rained again, damage to rabi crops
बलिया/नरहीं। पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार की रात में भी देखने को मिला। जहां तेज हवा, चमक व गरज के साथ तेज बारिश हुई। कुछ देर की ही बारिश ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। खासकर गेहूं के साथ ही दलहनी, तिलहनी की फसलों काे नुकसान हुआ है। इसके अलावा आम की फसलों को भी काफी क्षति पहुंची है। किसानों के सामने खलिहान में रखे अनाज के बोझ को सुखाने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। सोमवार एवं मंगलवार की रात में हई बारिश से दलहनी, तिलहनी की फसलों सहित गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा के चलते आम की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार की रात कुछ देर के लिए ही तेज बारिश हुई, जिससे खलिहानों में रखे अनाज के बोझ पूरी तरह भीग गए हैं। उसे सूखाने की चिंता किसानों को सताने लगी है। वहीं खेतों में पकी फसल भीगने के कारण धूप लगने के बाद चटक कर दाने बाहर आने की चिंता किसानों को सताने लगी है। गेहूं की खेती करने वाले किसानों को भी नुकसान हुआ है। खेतों में तैयार गेहूं की फसलें गिर गई हैं, जिससे गेहूं की पैदावार प्रभावित होने की संभावना है। अरहर की खेती को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

रेवती इस सत्र में फसलें अच्छी उगीं, विकसित भी हुई तथा उनमें फलियां भी आशा के अनुरूप लगी थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी इस बार पैदावार अच्छी होगी। बीते शनिवार की देरशाम हुई हवाओं के साथ बरसात ने क्षेत्र के कुछ इलाकों में गेहूं की फसलें भी खेतों में गिर गईं। इसके अलावा कटाई कर रखी गईं सरसों एवं मसूर की फसलों को भी बरसात ने भीगों दिया था। उनको सुखाने आदि की व्यवस्था में किसान लगे थे, इस बीच मंगलवार की रात को हुई हल्की बारिश ने किसानों की चिंताओं को और बढ़ा दिया। वर्तमान में मसूर, गेहूं तथा सरसों की फसलें पक चुकी हैं और खेतों में कटाई चल रही है। किसानों की पूरी कमाई अभी खेतों से लेकर खलिहानों में खुले आसमान के नीचे है। प्रतिकूल चल रहे मौसम को लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग की ओर से फसलों की क्षति को लेकर सर्वे के लिए टीम गठित की गई है। सवें का कार्य शुुरु कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी धमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट मिलते ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed