फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   It is important to save the plants planted, lakhs are planted but only thousands survive.

Ballia News: लगाए गए पौधों को बचाना जरूरी, लाखों में लगते हैं, हजार ही बचते हैं

Wed, 03 Jul 2024 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
It is important to save the plants planted, lakhs are planted but only thousands survive.
बलिया में 2019, 2020 एवं 2021 में क्रमश: 35.18, 31.00, 23.98 एवं 43.16 लाख पौधे लगाए गए थे। लेकिन उचित रख-रखाव एवं संरक्षण के अभाव में इनमें से आधे से अधिक सूख गए, जिससे पौधरोपण का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पर्यावरणविद् डॉ.गणेश कुमार पाठक ने कहा कि लगाए गए पौधों का संरक्षण जरूरी है। वन न केवल मानव जीवन के लिए बल्कि प्रत्येक जीव-जंतुओं तथा पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी में संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि वनों की सुरक्षा एवं संरक्षा का सनातन संस्कृति में विधान है। वैदिक ग्रंथों में वन महोत्सव मनाने का उल्लेख मिलता है। वनों के विनाश का चतुर्दिक दुष्प्रभाव दिखाई देने लगा है। शास्त्रों में पौधरोपण को ''''ब्राह्मण पर्व'''' की संज्ञा दी जाती है। इसे 'ब्रह्म कर्म' के समान मानकर महत्व प्रदान किया गया है। कहा कि बलिया में तो प्राकृतिक वनस्पतियां शून्य हैं, जो मानव रोपित वनस्पतियां हैं, वो कुल भूमि के मात्र 1.54 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed