{"_id":"67b8d4236b4858b921002ed8","slug":"issue-of-jam-on-nh-31-echoed-in-assembly-ballia-news-c-190-1-bal1001-134008-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विधानसभा में गूंजा एनएच-31 पर लगने वाले जाम का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विधानसभा में गूंजा एनएच-31 पर लगने वाले जाम का मुद्दा
विज्ञापन
नरहीं। एक बार फिर भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग (एनएच-31) पर बृहस्पतिवार की रात से लगा जाम शुक्रवार की सुबह सात बजे तक रहा। लगभग 20 किलोमीटर लंबा 11 घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में महाकुंभ स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की दर्जनों गाड़ियां फंसी रहीं। बलिया मार्ग पर भी सोहाव तक घंटों जाम लगा रहा। भरौली गोलंबर पर रोजाना लगने वाले जाम का एक बड़ा कारण गाजीपुर जिले के बूढ़नपुरा के पास एक लेन का पुल भी है। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। इस मुद्दे को फेफना से सपा विधायक ने विधानसभा में उठाया।
भरौली गोलंबर पर 28 जनवरी की रात से बालू-गिट्टी लदे ट्रकों को बलिया जाने से रोक दिया गया था। इन ट्रकों को गाजीपुर मार्ग से होकर जाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद से बक्सर से लेकर गाजीपुर जिले के पखनपुरा तक जाम बड़ी समस्या बन गया है। बक्सर से पखनपुरा की 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में 18 से 20 घंटे लग जा रहे हैं। भरौली गोलंबर पर जाम लगने से ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य भी प्रभावित है। गाजीपुर जिले का कठवा मोड़ भी भीषण जाम की चपेट में है। जो ट्रक एक दिन में अपना ट्रिप पूरा कर लेते थे, उन्हें तीन से चार दिन लग जा रहे हैं। गाजीपुर मार्ग पर यात्री वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो गया है।
फेफना से सपा विधायक संग्राम सिंह यादव ने विधानसभा में बताया कि गाजीपुर जिले के बूढ़नपुरा में एनएच-31 पर पहले का बना एक लेन के पुल के कारण आएं दिन जाम लग रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मरीजों को समय से चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की ट्रेनें छूट जा रही हैं। किसान अपनी सब्जियों को मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। यह समस्या रोज की है।