गड़वार। हरिपुर में हुई एक दिवसीय हरेश्वर नाथ दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत के लिए दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में 3000 मीटर, 1600 मीटर और 800 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। 3000 मीटर में ईश्वर चंद वर्मा प्रथम, रमेश यादव द्वितीय, प्रिंस साहनी तृतीय, मनीष सिंह चतुर्थ व अजय पंचम स्थान पर रहे। वहीं 1600 मीटर की दौड़ में दीपक प्रथम, जेपी यादव द्वितीय, दीपक कुमार यादव तृतीय, मन्नू यादव चतुर्थ व सन्नी देव पंचम स्थान पर रहे। जबकि 800 मीटर दौड़ में सोनू प्रथम, पिंटू राजभर द्वितीय, अजीत यादव तृतीय, जयशंकर यादव चतुर्थ व मुकेश यादव पांचवें स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में आपसी समरसता व हौसला बढ़ता है। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। अध्यक्षता कर रहे लोक गीत व भजन गायक कन्हैया उपाध्याय हरिपुरी ने कहा कि युवाओं को हार और जीत को चुनौती समझकर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अभ्यास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि संतोष भाई ने खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होने और जीत का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आयोजक पुनीत उपाध्याय, जितेंद्र यादव मलखान, नीलेश श्रीवास्तव, राजन कन्नौजिया, मुमताज भाई, पूर्व प्रधान उमेश चंद्र उपाध्याय नंदजी उपाध्याय, राजेश कुमार, बब्लू उपाध्याय, वीरेंद्र उपाध्याय, दुर्गेश कुमार, बालकृष्ण उपाध्याय आदि रहे। संचालन राजेश दुबे ने किया।