फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Is it a violation of the code of conduct...C Vigil app

हो आचार संहिता उल्लंघन...सी विजिल एप है ना

Tue, 11 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Is it a violation of the code of conduct...C Vigil app
बलिया। विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के हाथ में %सी विजिल एप% का हथियार थमा दिया है। इस एप के माध्यम से मतदाता प्रत्याशियों के आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकता है। आयोग इस पर आने वाली शिकायत को गंभीरता से लेकर 100 मिनट में उसका निस्तारण भी करेगा और कार्रवाई भी।
विज्ञापन

चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू की जाती है, लेकिन प्रत्याशी इस आचार संहिता का पूरी तरह से पालन नहीं करते। उनके द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन चुनाव के दौरान अक्सर किया जाता है। वैसे तो प्रशासन के माध्यम से टीमों को आचार संहिता उल्लंघन के लिए लगाया जाता है, लेकिन इस चुनाव में आयोग ने मतदाताओं को भी आचार संहिता उल्लंघन रोकने के लिए अधिकार दे दिया है। गड़बड़ी का सबूत देने के लिए मतदाता फोटो और वीडियो भेजना होगा। जहां गड़बड़ी हो रही हो उस स्थान की लोकेशन भी भेज सकते हैं और लिख कर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं। एप में प्रत्याशी की जानकारी भी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

---
इस तरह से एप करें डाउन लोड
यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन और ऑडियो और फाइल्स एक्सेस करने की अनुमति मांगी जाएगी। इसके बाद भाषा चुनने का विकल्प मिलता है, जहां आप हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते हैं। आपको फोन नंबर लिखना होगा, जिस पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद अपने नाम, पता, राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और पिन कोड की जानकारी देनी होगी। ये जानकारियां देने के बाद आपको वेरिफाई पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस तरह से कर सकते हैं एप का प्रयोग
-आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी देने के लिए फोटो या 2 मिनट तक का वीडियो ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। फोटो या वीडियो अपलोड होते ही उस जगह की लोकेशन भी पता चल जाएगी। अपलोड होने के बाद यूजर को एक यूनिक आईडी मिलेगी, जिसके जरिये वे मोबाइल पर ही फॉलोअप ट्रैक कर सकते हैं। शिकायत करने वाले यूजर की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। पहले से रिकॉर्डेड वीडियो या फोटो को अपलोड करने की ऐप इजाजत नहीं देगा, ताकि ऐप का दुरुपयोग होने से रोका जा सके। ऐप के जरिए रिकॉर्ड किए गए वीडियो या फोटो भी फोन गैलेरी में सेव नहीं होंगे। गड़बड़ी का सबूत देने के लिए फोटो, वीडियो भेजना होगा। इसके अलावा एप में प्रत्याशी की जानकारी भी हासिल की जा सकती है।

---
आचार संहिता उल्लंघन रोकने के लिए कोई भी मतदाता सी विजिल एप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत करने वाले व्यक्ति को गोपनीय रखा जाएगा। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
- सर्वेश यादव, उपजिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed