{"_id":"635eae46e7df703ed60f7194","slug":"iron-man-sardar-patel-s-birth-anniversary-today-national-unity-race-will-be-held-ballia-news-vns681230194","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती आज, होगी राष्ट्रीय एकता दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती आज, होगी राष्ट्रीय एकता दौड़
विज्ञापन
लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को जिलेभर में मनाई जाएगी। जयंती पर विभिन्न संस्थानों व खेल विभाग की ओर से दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
खेल विभाग बलिया द्वारा भारत रत्न लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन दोपहर तीन बजे वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इस दौड़ में भाग लेने के इच्छुक पुरुष प्रतिभागी उक्त तिथि को समय से उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकते हैं। यह जानकारी उपक्रीडा अधिकारी अजय प्रताप साहू ने दी। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों की ओर से भी दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
सुखपुरा। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर रन फार यूनिटी प्रतियोगिता का आयोजन नवयुवक मंगल दल देवकली द्वारा कराया जा रहा है। इसकी जानकारी नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष चंद्र कांत राय ने दी है। उन्होंने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता दो किलोमीटर का होगा। इच्छुक प्रतिभागी सोमवार सुबह 7 बजे देवकली ग्राम सभा स्थित यस पब्लिक स्कूल के पास आकर अपना दौड़ का रजिस्ट्रेशन करा कर भाग ले सकते हैं।