{"_id":"6553a3f61999a653c1080587","slug":"irfan-murder-case-the-woman-had-committed-murder-along-with-her-lover-ballia-news-c-190-1-bal1001-7066-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरफान हत्याकांड : महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इरफान हत्याकांड : महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या
विज्ञापन
सर्विलांस और बांसडीह पुलिस टीम ने इरफान हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्याकांड में शामिल पड़ोसी महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, रस्सी आदि बरामद कर लिया। बांसडीह कोतवाली के बकवा गांव में 9 नवंबर को इरफान का शव मिला था। पिता सिराजुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस घटना के खुलासे में लग गई, सर्विलांस की मदद से कोलकाता निवासी भीम यादव को गिरफ्तार किया, जिससे हत्याकांड का खुलासा हो गया।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मृतक इरफान का दीपिका सिंह से प्रेम संबंध था। दीपिका सिंह के पति कोलकाता में रहकर नौकरी करते हैं। दीपिका सिंह कुछ माह पूर्व कोलकाता अपने पति के पास चली गई। वहां दूध देने वाले दूधिए भीम यादव से उसका प्रेम संबंध हो गया। पति अशोक सिंह के ड्यूटी पर चले जाने के बाद दोनों मिलते थे। इस बीच इरफान आए दिन फोन करता था। यह भीम यादव को नागवार लगता था। दोनों ने इरफान को रास्ते से हटाने का प्लान बनाकर 31 अक्तूबर को दीपिका दीपावली व छठ मानने गांव आ गई। उसके साथ भीम भी बंकवा आकर छुपकर घर में रहने लगा। घर में सिर्फ बूढ़ी सास रहती थी, लेकिन उसे भनक नहीं लगी। इरफान को दीपिका के आने की जानकारी होने पर आठ नवंबर की रात्रि में इरफान अली पिता को दावत खाने की बात कह पड़ोसी महिला दीपिका से मिलने घर पहुंचा। वहां पहले से छिपकर रह रहे भीम यादव ने जूट की रस्सी से दीपिका सिंह की मदद से इरफान गला दबाने के बाद गला रेत कर सिर के हिस्से को बोरी में भरकर पास के खेत में फेंक दिया। अभियुक्त भीम यादव मृतक इरफान का मोबाइल व चाकू लेकर उसी रात बक्सर स्टेशन से बंगाल के लिए चला गया। पुलिस ने उसे बंगाल से गिरफ्तार किया, उसने दीपिका की संलिप्तता बताई।