फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   IRCTC asks for list of travel agencies

आईआरसीटीसी ने ट्रैवेल एजेंसियों की मांगी सूची

Sun, 26 Sep 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
IRCTC asks for list of travel agencies
ट्रैवल एजेंसी की आड़ में टिकट दलाली का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। इसके रोकथाम के लिए आईआरसीटीसी की ओर से जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ के ट्रैवल एजेंसियों की सूची मांगी है। इसमें रेलवे स्टेशनों के आस-पास के ट्रैवल एजेंसी को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ व बलिया में बड़े पैमाने पर रेलवे टिकटों की दलाली प्रकाश में आई है। आरपीएफ ने पिछले माह कई जिलों के ट्रैवेल एजेंसियों से पूछताछ की थी। इसमें रेलवे टिकट एक-दूसरे जिलों से मंगाने व भेजने का मामला सामने आया था। पता चला था कि इस गोरखधंधे में एक गिरोह काम कर रहा है जिसके तार कई जिलों से जुड़े हैं। इसके बाद आईआरसीटीसी ने ट्रैवेल एजेंसियों की सूची तलब की है। इससे ट्रैवेल एजेंसी संचालकों में हड़कंप मचा है। आरपीएफ प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि जो भी फर्जीवाड़ा करता है, उसकी सूची बोर्ड से आ जाती है। पिछले माह तीन-चार ट्रैवेल एजेंसियों पर कार्रवाई की गई थी। वर्तमान में इन पर निगहबानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed