फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Involved in cultural performance

सांस्कृतिक प्रदर्शन में जुटे

Sat, 30 Jul 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sat, 30 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
 नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर बलिया सहित पूरे उत्तर प्रदेश के आदिवासी गोंड खरवार,  चेरो, थारू, पनीका, शहरिया, पहडिय़ा सहित समस्त आदिवासी जनजाति समाज के लोगों द्वारा विधानसभा लखनऊ पर सांस्कृतिक प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन



आदिवासी जनजाति समाज के लोगों ने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के  लिए नौ अगस्त को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर के अंबेडकर संस्थान से रथयात्रा निकाली। जिसका शुभारंभ अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तिरूमाल राजेश गोंड ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी अधिकार रथयात्रा, आदिवासी गोंड राजा बलि की धरती बलिया से प्रारंभ होकर देवरिया मऊ आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी मीर्जापुर, सोनभद्र, इलाहाबाद होते हुए नौ अगस्त को विधानसभा लखनऊ पर पहुंचेगी, जहां प्रदेश के आदिवासियों को एकसूत्र में बांधने तथा आदिवासियों को अपने संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संगठित संघर्ष छेड़ने के लिए नई ऊर्जा का संचार किया जाएगा। छितेश्वर गोंड, अलगू गोंड, सूचित गोंड,  बच्चालाल गोंड, शिवशंकर खरवार, परशुराम खरवार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed