फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Investor summit gave golden opportunity to industrialists and businessmen

बलिया: इन्वेस्टर समिट ने उद्योग बंधुओं और व्यापारियों को दिया स्वर्णिम अवसर

Sun, 19 Feb 2023 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Investor summit gave golden opportunity to industrialists and businessmen
बलिया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने उद्योग बंधुओं और व्यापारिक बंधुओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक का उद्देश्य उद्योग बंधुओं और उनकी समस्याओं को सुनना और उसकी समस्याओं का समाधान करना था।
विज्ञापन

सभागार में उत्तर प्रदेश इनवेस्टर समिट डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इसके बाद उद्योग बंधुओं ने अपने निवेश के संबंध में प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। उद्योग बंधुओं ने कहा कि उन्हें बिजली, पानी, सड़क, सफाई और सुरक्षा की आवश्यकता है। इससे वे अपना व्यापार आसानी से कर सकें तथा उसे और अधिक बढ़ा सके।
विज्ञापन

दयालु ने कहा कि जिस उद्देश्य से आज हम उपस्थित हुए हैं, वह पूरा होता दिखाई दे रहा है। पहली बार बलिया में 62 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। मुख्यमंत्री की पहल से प्रदेश में पहली बार विदेशों से सात लाख करोड़ का निवेश आया है। मुख्यमंत्री कई बार बलिया आ चुके हैं। इसका उद्देश्य बलिया में उद्योग धंधों को विकसित करना है, जिससे बलिया का चहुंमुखी विकास होगा। कहा कि बलिया का स्वर्णिम समय आ गया है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिले में बहुत से बाईपास बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर प्रक्रिया जारी है। व्यापारी बंधु अगर चाहें तो इन बाईपास और एक्सप्रेस वे के किनारे भी उद्योग धंधे स्थापित कर सकते हैं।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि रसड़ा में स्थित कताई मिल और गन्ना मिल को फिर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए 50 एकड़ भूमि उपलब्ध है। उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से आपको हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने कहा कि उद्योग बंधु और व्यापारियों को किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed