फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Investigation of construction of cremation ground started before indefinite fast

Ballia News: बेमियादी अनशन से पहले शुरू हुई श्मशान घाट के निर्माण की जांच

Thu, 27 Jul 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Investigation of construction of cremation ground started before indefinite fast
बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बब्लू ने बुधवार को तहसील में श्मशान घाट के निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर बेमियादी अनशन की चेतावनी दी थी। इसके पूर्व ही बुधवार सुबह डीएम की ओर से गठित एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

चेयरमैन व सभासद ने भी बेमियादी अनशन स्थगित कर श्मशान घाट पंहुचकर जांच में सहयोग कर बयान दर्ज कराया। चेयरमैन बब्लू सिंह ने बताया कि तीन जून को डीएम रविन्द्र कुमार को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि नगर पंचायत बांसडीह के देवरिया मौजा में निर्माणाधीन श्मशान घाट के निर्माण भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मौके पर बिजली, पानी, सबमर्सिबल पम्प, पुट्टी, रंगाई पुताई, पानी की टंकी, शौचालय, इंटरलाकिंग आदि कार्य नहीं हुआ हैं। इन सभी काम को पूर्ण दिखाकर भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया है। चेयरमैन के आवेदन पर डीएम ने एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया था, लेकिन एसडीएम की टीम ने जांच नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार को कार्य को शुरू कर पूरा करने लगे। इसकी सूचना चेयरमैन ने डीएम व एसडीएम को दी, लेकिन कार्य बंद नहीं हुआ। तब चेयरमैन ने बेमियादी अनशन की चेतावनी दी। एसडीएम राजेश गुप्ता, तहसीलदार प्रवीण सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत आरके सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम मो. शब्बीर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने श्मशान घाट पर सभी निर्माण कार्य की जांच की।

टीम ने चेयरमैन बब्लू सिंह के साथ ही सभासदों व ग्रामीणों का बयान भी दर्ज किया। मौके पर चल रहे निर्माण कार्य का वीडियो व फोटोग्राफी भी टीम ने बनाई। एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शिकायत की जांच तकनीकी टीम व प्रशासनिक टीम के साथ किया गया तथा जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। पूरे तहसील से श्मशान घाट तक पुलिस टीम तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed