फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Invaluable contribution of Chitbargaon in the freedom struggle

स्वतंत्रता संग्राम में चितबड़ागांव का अमूल्य योगदान

Tue, 23 Aug 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Invaluable contribution of Chitbargaon in the freedom struggle
चितबड़ागांव। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद वृंदावन तिवारी के शहादत दिवस पर मंगलवार को शहीद स्मारक पर वक्ताओं ने बलिदान को स्मरण करते हुए क्षेत्र के सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम विचार पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में चितबड़ागांव का अमूल्य योगदान है। यहां के क्रांतिकारियों ने न सिर्फ अंग्रेज सिपाहियों की बंदूके चीनी बल्कि रेलवे स्टेशन और थाने पर तिरंगा लहराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बलिया के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में चितबड़ागांव के गौरवशाली योगदान को रेखांकित किया गया है। विशिष्ट अतिथि शेरे बलिया चित्तू पांडेय के प्रपौत्र जैनेंद्र पांडेय, नरहीं ग्राम पंचायत के प्रधान अनूप राय, बृषभान सिंह, विजेंद्र नाथ मिश्र, पुनीत नारायण सिंह, धीरेंद्र तिवारी, विजय नारायण यादव, दीपू गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शशिकला तिवारी थी। अध्यक्षता सेनानी आश्रित हरि नारायण सिंह तथा संचालन पूर्व चेयरमैन ब्रिज कुमार सिंह ने किया। वृंदावन तिवारी के वंशज संजय उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। अंबरीश तिवारी, हरि नारायण सिंह, शंभूनाथ सिंह, विनय कुमार तिवारी सहित लगभग दो दर्जन सेनानी आश्रितों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। लालजी तिवारी, विनोद शंकर तिवारी, विनोद सिंह, अखिलेश सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed