फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Interstate bus terminal to be built in Ballia, will be decorated like an airport

Ballia News: बलिया में बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, हवाईअड्डे की तरह संवारा जाएगा

Mon, 27 Mar 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Interstate bus terminal to be built in Ballia, will be decorated like an airport
बलिया। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया को अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) बनाया जाएगा, ताकि अन्य प्रदेशों को यहां से जोड़ा जा सके। यहां से झारखंड और बंगाल के लिए भी बस चलाई जाएंगी। प्रदेश के 23 बस अड्डों के साथ बलिया का बस अड्डा भी हवाई अड्डे की तरह नई तकनीक से संवारा जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें उन्होंने सोमवार को जीराबस्ती स्थित राज्य परिवहन निगम वर्कशाप के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण के शिलान्यास के मौके पर कहीं। इसके साथ उन्होंने परिवहन निगम के सात डिपो की 10 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बलिया के विकास के लिए लंबी लकीर खींची गई है। हल्दी से फेफना तक बाईपास फोरलेन बनाया जाएगा। इसे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। बहेरी पुल भी डबल लेन का होगा। बलिया से सिकंदरपुर को जाने वाली सड़क नेशनल हाईवे हो गई है। नई जेल 89 एकड़ में बनाई जाएगा।
विज्ञापन

जीराबस्ती स्थित राज्य परिवहन निगम के वर्कशॉप का सुंदरीकरण 3.52 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। यहां जलभराव, बाउंड्री के साथ ही कई समस्याएं थीं। इससे लिए शासन की ओर से पिछले दिनों परियोजना को स्वीकृति दी गई थी। सोमवार को परिवहन राज्य मंत्री ने इस परियोजना के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार बजट में दो हजार बसों को खरीदने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेड़े में सात हजार बसों को शामिल करने का लक्ष्य है। इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने के लिए दो सौ करोड़ बजट में मिला। डिपो आदि के निर्माण के लिए सौ करोड़ की व्यवस्था की गई है। नई बसों खरीदने के लिए चार सौ करोड़ मिले है। परिवहन मंत्री ने कहा कि 93 आरएम और एआरएम की भर्ती जल्द होगी। परिवहन विभाग में सिपाही की भर्ती की जाएगी। प्रयागराज कुंभ से पूर्व 2025 तक सात हजार नई बसें ला देंगे। उन्होंने कहा कि भृगु कारीडोर को भव्य बनाया जाएगा। 1920 के बाद पहली बार कटहल नाला पर रेगुलेटर लगने जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व अन्य अतिथि के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


इन डिपों से चलाई गईं बसें
बलिया। बलिया डिपों से एक, बेल्थरारोड डिपो से एक, दोहरी घाट और मऊ से एक-एक, आजमगढ़ से दो, अंबेडकरनगर डिपो से तीन तथा शाहगंज डिपो की एक बस को परिवहन राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकतर बसों को दिल्ली के लिए चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed