{"_id":"688133a1f346882dbd0af59f","slug":"interrogation-for-two-hours-the-accused-did-not-give-a-clear-answer-ballia-news-c-190-1-ana1001-144652-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो घंटे पूछताछ, आरोपी ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो घंटे पूछताछ, आरोपी ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन पर साबरमती-दरभंगा एक्सप्रेस से दो ट्राॅली बैग से 1.80 करोड़ रुपये बरामद होने के मामले में गिरफ्तार ओमप्रकाश चौधरी निवासी जिला सारण से मंगलवार देर रात तक आयकर विभाग ने जीआरपी थाने में दो घंटे पूछताछ की।
इस दौरान आरोपी बार-बार अपना बयान बदलता रहा। कभी ट्रक खरीदने तो कभी जमीन खरीदने के लिए पैसा ले जाने की बात कही, कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी। जीआरपी ने बुधवार को आरोपी का चालान कर दिया।
मामले की जानकारी के बाद मंगलवार देर रात आयकर उपनिदेशक (जांच) यूनिट-2 वाराणसी के आईटीओ राजेश कुमार के साथ पहुंची तीन सदस्यीय टीम पहंुची। ओमप्रकाश से इतनी मात्रा में नकदी ले जाने व कहां से मिलने को लेकर घंटों पूछताछ की। आयकर विभाग को ओमप्रकाश चौधरी से पूछताछ से मिली जानकारी पर झांसी व छपरा में आगे की जांच कर जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि झांसी में रास बिहार कॉलोनी में किराये का कमर लेकर ट्रांसपोर्ट व जमीन खरीद-फरोख्त का कारोबार करता है। ट्राॅली बैग में सभी नोट पांच-पांच सौ रुपये के ही थे।
हालांकि यह भी आशंका जताई जा रही है कि बिहार में कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव है। ऐसे में यह पैसा चुनाव के लिए किसी को देने के लिए जा रहा था। पकड़ा गया आरोप माध्यम का काम करता होगा। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। क्षेत्राधिकारी बलिया सविरत्न गौतम ने बताया कि बलिया से होकर बिहार जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में आने वाले दिनों में सघन चेकिंग अभियान चलता रहेगा।
इसके पहले जीआरपी ने दिसंबर 2024 में 29 लाख, फरवरी में करीब 45 लाख रुपये बरामद किए थे। दोनों मामलों में कहां से धन किसको भेजा जा रहा था, इसका विवरण आयकर विभाग नहीं जुटा सका है।