{"_id":"632c98d4ecfb327452370a28","slug":"integrated-public-health-lab-will-be-established-in-the-district-hospital-ballia-news-vns6755580151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में स्थापित होगा इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में स्थापित होगा इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब
विज्ञापन
जिला अस्पताल के नए भवन स्थित खून जांच केंद्र।
- फोटो : BALLIA
बलिया। मरीजों की सुविधा के लिए और सरकारी अस्पतालों के बाहर बढ़ती प्राइवेट पैथोलॉजी की कमाई और संख्या पर लगाम लगाने के लिए जिला अस्पताल में इंट्रीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ लैब खोला जाएगा। इस लैब में एक जगह पर सभी प्रकार की जांचों की सुविधा होगी। मरीजों को कई स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्कीम के तहत इस लैब का संचालन कराया जाएगा। इसके लिए पैमाइश आदि का कार्य आर्किटेक्ट ने पूरा कर लिया है। जल्द ही इसके लिए कार्य शुरू कराया जाएगा।
शासन की मंशा है कि अस्पतालों में सभी प्रकार की जांचें एक छत के नीचे हों। ताकि मरीजों को तलाश में इधर-उधर भटकना न पड़े। इंट्रीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ लैब के लिए आवश्यक भूमि आदि के लिए शासन की ओर से जिला अस्पताल प्रशासन को पत्र भेजा गया था। साथ ही कहा गया था कि ओपीडी के पास ही लैब की स्थापना की जाए ताकि मरीजों को ज्यादा भटकना न पड़े। मौजूदा लैब को बढ़ाने की सुविधा भी दी गई थी। शासन के निर्देश के बाद पहले से चल रहे जांच केंद्र को ही विस्तारित करने का निर्णय लिया है। हालांकि ये ओपीडी से दूर है और दूसरे नए भवन में संचालित होता है, लेकिन लैब के लिए यहां आवश्यक भूमि उपलब्ध, जहां इसे आसानी से विस्तारित किया जा सकता है। इसके लिए आर्किटेक्ट की ओर आवश्यक भूमि की पैमाइश आदि कर ली गई है।
एनएचएम , जिला प्रबंधक आरपी यादव ने बताया कि लैब की नए सिरे से स्थापना के लिए शासन की ओर से पत्र आया था। इसके लिए पुुराने लैब को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। भूमि की पैमाइश आदि हो चुकी है, जो पर्याप्त है। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।