फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instructions to suspend the teacher accused of misbehavior

दुर्व्यवहार के आरोपी शिक्षक को सस्पेंड करने का निर्देश

Thu, 13 Oct 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Instructions to suspend the teacher accused of misbehavior
शिक्षा क्षेत्र सोहांव के खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा के शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए सहायक शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मनोज कुमार मिश्रा ने आरोपी सहायक अध्यापक तुषारकांत राय को निलंबित करने का निर्देश बीएसए को दिया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह का कहना है कि एडी कार्यालय का पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। शीध्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि बीईओ लोकेश कुमार मिश्रा ने एडी (बेसिक), आजमगढ़ को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि बीते सप्ताह शनिवार को प्राथमिक विद्यालय, लड्डूपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक तुषारकांत राय कुछ अध्यापकों के साथ आए और दुर्व्यवहार करने लगे। घटना से आहत बीईओ लोकेश मिश्रा ने उसी दिन इस मामले की लिखित शिकायत बीएसए मनिराम सिंह से की थी। लेकिन कारवाई नहीं हाने के कारण बीईओ ने मंगलवार को एडी (बेसिक) मनोज कुमार मिश्रा से न्याय की गुहार लगाई। इसका संज्ञान लेते हुए एडी ने बीएसए को आरोपी सिंह को निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई करने तथा मामले की जांच मऊ जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी से कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed