फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instructions to speed up construction works and complete them on time

Ballia News: निर्माण कार्यों में तेजी लाकर समय से पूर्ण कराने निर्देश

Tue, 04 Feb 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up construction works and complete them on time
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ग्राम दुधैला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन सतही जल आधारित बेलहरी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में तेजी लाकर समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) मुकीम अहमद ने बताया कि पाइप पेयजल योजना की स्वीकृत लागत 836.33 करोड़ है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बेलहरी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना दुधैला जोन-जेई-4 अन्तर्गत 150 किली-18 मीटर स्टेजिंग अवर जलाशय का निर्माण कराया जा रहा है। जोन अन्तर्गत दो राजस्व ग्रामों दुधैला और अघैला में वर्तमान आबादी 3413 को हर घर नल से जल से आच्छादित किया जाना प्रस्तावित है। अवर जलाशय का कार्य 65 प्रतिशत पूर्ण है। शेष कार्य प्रगति पर है। जोन अन्तर्गत बिछाई जाने वाली 13 किमी वितरण प्रणाली के सापेक्ष 8.50 किमी का कार्य पूर्ण है, शेष कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अवर जलाशय का निर्माण यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए। क्षतिग्रस्त मार्ग को शीघ्र मरम्मत कराकर सुचारू बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed