फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instructions to expedite the work of Maniyar Water Treatment Plant

Ballia News: मनियर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेज करने के निर्देश

Sun, 18 Jan 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the work of Maniyar Water Treatment Plant
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शनिवार को मनियर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की तरफ से निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट से जिले की चार विकास खंडों में पेयजल आपूर्ति होगी। निरीक्षण में वर्तमान में प्लांट का निर्माण कार्य बंद पाया गया। जनवरी के अंत तक काम में तेजी लाने का निर्देश सीडीओ ने दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रोजेक्ट के सभी मुख्य कंपोनेंट्स का मौके पर जाकर देखा। उन्होंने पाइपलाइन, फिल्टर यूनिट और स्टोरेज टैंक की वस्तुस्थिति देखी। क्लियर वॉटर रिजर्वायर और क्लेरिफायर का कार्य की गुणवत्ता अच्छी पाई गई। फिल्टर चैंबर का कार्य तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

ओवर हेड टैंक के कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित कंपनी व जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बाधाओं को दूर करते हुए कार्य को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करें।कहा कि कहीं भी टैंक का कार्य किया जा चुका है, वहां वहां तत्काल वॉटर टेस्टिंग करवाई जाए। निर्देश दिया कि किसी भी ग्राम में पानी का कम प्रेशर नहीं आना चाहिए, यदि आवश्यकता हो तो एडिशनल पंप सेट का प्रबंध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल बिजली का कार्य बिजली विभाग से संपर्क करके प्रारंभ किया जाए। पेयजल योजना सरकार की प्राथमिकता में है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। बताया कि बलिया की जनता को दूषित पानी से मुक्त कर मां गंगा और सरयू का पानी शीघ्र उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर जल निगम (ग्रामीण) के सहायक अभियंता विवेक राय, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed