{"_id":"59ad8f774f1c1b18278b52da","slug":"instructions-have-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों ने दिया धरना
ballia
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर धरना देते अनुदेशक।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुदेशक शिक्षक संघ के तत्वाधान में सोमवार को परिषदीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों ने मांगों को लेेकर बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक बीएसए को सौंपा।
पत्रक में अनुदेशकों ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय बजट की पहली किश्त जारी की जा चुकी है लेकिन प्रदेश सरकार इस बाबत आदेश जारी करने में हीलाहवाली कर रही है। कहा कि अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति उनके गृह ब्लाक से काफी दूर के ब्लाकों में होने के कारण उन्हें कम मानदेय में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर वेद प्रकाश पांडेय, घनश्याम चौबे, पंकज यादव, शशिभूषण यादव, शमशाद आलम, अरुण पांडेय, शेषमणि, विक्रांत सिंह आदि थे।