फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Instructions for making passenger resting place and ticket booking window

Ballia News: यात्री विश्राम स्थल व टिकट बुकिंग खिड़की बनाने के निर्देश

Sun, 01 Jun 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Instructions for making passenger resting place and ticket booking window
बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने शनिवार को अपराह्न बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा यात्री सुविधा के मद्देनजर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सांसद ने रेल सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफाॅर्म पर घूम-घूमकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने यात्री सुविधाओं के विस्तार के बारे में अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्री विश्राम स्थल व टिकट बुकिंग खिड़की बनाने को कहा। उन्होंने बताया रेल मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने को लेकर अधिकारियों से वार्ता हुई है।
विज्ञापन

रेल फाटक संख्या 19 मधुबन ढाला पर बढ़ते यातायात की भीड़ को कम करने के लिए ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इसके सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है।
फुट ओवर ब्रिज और दिव्यांग, बुजुर्ग, बच्चों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए शीघ्र लिफ्ट बनाया जाएगा। विद्यार्थी ने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों को पेयजल की सुविधा के लिए सांसद निधि से आरओ मशीन लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि कोरोना काल के पूर्व जितनी ट्रेनों का संचालन होता था, उसे फिर से चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है। मौके पर स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार भारती, वाणिज्य अधीक्षक धर्मेंद्र गोंड, मनोज कुमार, अखिलेश्वर सिंह, शमशाद बांसपारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed