{"_id":"62d98f3c433ab86f6b6cbca7","slug":"instructions-for-making-dpr-for-ara-ballia-railway-line-ballia-news-vns6650920155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरा-बलिया रेलवे लाइन के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरा-बलिया रेलवे लाइन के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश
विज्ञापन
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दावा किया है कि आरा बलिया रेल लाइन का निर्माण कार्य दूसरे चरण में पहुंच गया है। प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट स्वीकार होने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का आदेश रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीके त्रिपाठी ने अधीनस्थों को जारी कर दिया है। डीपीआर बनने के बाद आगे का कार्य शुरू होगा।
बृहस्पतिवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अमर उजाला को बताया कि बलिया से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस का नाम मंगल पांडेय के नाम पर करने का सुझाव दिया गया है। वहीं, उक्त ट्रेन को सप्ताहिक के बदले दैनिक करने की मांग भी रेलवे बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी ने स्वीकार किया है। जल्द ही इस बाबत आदेश जारी होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की तरह प्लेटफार्म नंबर दो और तीन को आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस करने व रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ रेलवे के जमीन में उगे झाड़ झंखाड़ को साफ करा कर पार्क के रूप में विकसित करने का सुझाव रेलवे बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी के समक्ष रखा गया। इस पर भी तत्काल कार्रवाई का आश्वासन उनके द्वारा मिला है। सांसद ने बताया कि रेलवे से जुड़ी अन्य समस्याओं के संदर्भ में भी उनसे बात हुई है। शीघ्र ही बलिया छपरा रेल मार्ग पर कई नए कार्य धरातल पर दिखेगें।
जेपी के नाम पर रोडवेज बस चलवाने का होगा प्रयास : बैरिया।सांसद ने कहा कि जयप्रकाश नगर से बलिया होते हुए वाराणसी तक रोडवेज के नई बस चलाने की मांग ग्रामीणों ने रखी गई है। इस बाबत भी संबंधित मंत्री से बात कर करुंगा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर जयप्रकाश नगर से वाराणसी के लिए रोडवेज की बस का परिचालन शुरू कराया जाए।