{"_id":"67d070120a51b8fc4e0d83f7","slug":"instead-of-teaching-guruji-was-found-sleeping-on-a-bed-in-the-school-ballia-news-c-190-1-svns1007-135347-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पढ़ाने के बजाए स्कूल में बिस्तर लगा कर सोते मिले गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पढ़ाने के बजाए स्कूल में बिस्तर लगा कर सोते मिले गुरुजी
विज्ञापन
बलिया। विकास खंड सोहांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय, नरही में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी लालजी के निरीक्षण के दौरान एक गुरुजी स्कूल में ही बाकायदा बिस्तर व तकिया लगाकर आराम फरमाते मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने मामले से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह को तत्काल अवगत करा दिया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि कमरे से बिस्तर आदि हटवा कर ताला बंद करा दें। चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो।
स्थानीय ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी कि विद्यालय के एक कमरे को गुरु जी लोगों ने विश्रामालय बना रखा है। वहां बिस्तर, चादर, तकिया आदि की भी व्यवस्था है। ग्रामीणों की शिकायत की जांच करने सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नरही पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी सोहांव लालजी ने आरोप को सही पाया। विद्यालय के एक कमरे में सहायक अध्यापक नंदलाल सिंह को सोते हुए पाया। अधिकारी के कारण पूछे जाने पर गुरु जी ने कक्षा खाली होने का बहाना बनाया, जबकि विद्यालय की समय सारिणी के अनुसार सोते पाए जाने के समय अध्यापक की क्लास थी।
वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय के इस कमरे में अध्यापकों का बिस्तर लगा कर सोना नई घटना नहीं है। विद्यालय की प्रधानाध्यापक के महिला होने के कारण गुरु जी लोग लापरवाही और मनमानी करते रहे हैं। अगर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो कमरे में प्रतिदिन सोने वाले अन्य अध्यापकों का नाम भी प्रकाश में आ जाएगा। बहरहाल सोमवार को सोते पकड़े गए नंदलाल सिंह के विषय में खंड शिक्षा अधिकारी सोहांव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह को तत्काल अवगत करा दिया।
विज्ञापन
000
सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नरही के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक नंदलाल सिंह स्कूल के कमरे में बिस्तर लगाकर सोते मिले, इस विषय की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दे दी गई है। - लाल जी, खंड शिक्षा अधिकारी, सोहांव।
000
सहायक अध्यापक के स्कूल में सोने की रिपोर्ट मिली है। शीघ्र ही मामले की सुनवाई कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-मनीष कुमार सिंह, बीएसए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -