{"_id":"60d76b4b8ebc3e09cc7e9db6","slug":"inspection-of-chc-in-ballia-ballia-news-vns597117158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी की व्यवस्थाएं जांचने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी की व्यवस्थाएं जांचने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार की शाम सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद और सीडीओ प्रवीण वर्मा औचक निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्था की जांच की। इस दौरान पहुंचे ग्रामीणों को आश्वस्त किया किया अस्पताल की सभी अव्यवस्था बहुत जल्द कर दूर कर दी जाएगी। अस्पताल सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ 18 जून को बलिया जनपद के दौरा पर आए थे। कार्यक्रम के दौरान सीएम के समक्ष जयप्रकाश नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दुर्व्यवस्था की बात रखी गई थी। इसे उन्होंने गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने उठाई खामियां
जय प्रकाश नगर। अस्पताल के निरीक्षण की जानकारी पाकर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 55 हजार की अबादी के बीच दलजीत टोला पूरवा में स्थित है। वर्ष 2016 में अस्पताल का लोकापर्ण सीएचसी के रूप में तो कर दिया गया लेकिन व्यवस्था पीएचसी की तरह ही है। तैनाती के नाम पर दो चिकित्सक सहित कुल आठ का स्टाफ हैं। एक्सरे मशीन नहीं है, लेकिन तकनीशियन की तैनाती है। अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम या अन्य महत्वपूर्ण दवाओं को रखने के लिए फ्रिज नहीं दिया गया। शौचालय सहित अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लगा है।