फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Insensitivity seen at Sati Mata Sthal innocent child found wrapped in red cloth police taking information

Ballia: सती माता स्थान पर दिखी संवेदनहीनता, लाल कपड़े में लिपटी मिली अबोध, पुलिस ले रही जानकारी

Fri, 08 Nov 2024 05:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 08 Nov 2024 05:00 PM IST
सार

बलिया के चीलकहर में छठ पर्व के खत्म होते ही ऐसी तस्वीर सामने आई जो संवेदनहीनता को दर्शा रही थी। भक्तों को पूजा से लौटते समय लाल कपड़े में लिपटी अबोध बच्ची दिखाई दी। स्थानीय जनता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी फिलहाल के लिए बच्ची को पास की रहने वाली महिला को सौंपा गया है।

विज्ञापन
Insensitivity seen at Sati Mata Sthal innocent child found wrapped in red cloth police taking information
लाल कपड़े में लिपटी मिली अबोध - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी समाधि बाबा के पोखरे के समीप सती माता स्थान पर बृहस्पतिवार की रात छठ पूजा के ठीक बाद एक सप्ताह की बच्ची को कंबल में कोई छोड़ गया। पूजा खत्म होने के बाद जा रहे श्रद्धालुों ने देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में बगल के ही एक महिला को उस अबोध बच्ची को सौंप दिया।

विज्ञापन




समाचार लिखे जाने तक चाइल्ड केयर विभाग सहित कोई भी कर्मचारी बच्ची को लेने नहीं पहुंचा था। पुलिस पास के सीसीटीवी को खंगाल रही है और जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है कि आखिर इसे कौन छोड़कर गया है। इस तरह की संवेदनहीन घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed