फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Innocent kidnapped recovered from Beltherroad Trimuhani

बेल्थरारोड त्रिमुहानी के पास से अपहृत मासूम बरामद

Sat, 09 Nov 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Innocent kidnapped recovered from Beltherroad Trimuhani
बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने देवरिया जिले के सलेमपुर रेलवे स्टेशन के निकट से बीते शुक्रवार की रात अपहृत नवजात शिशु को बरामद करने के बाद अपहरणकर्ता को जीआरपी को सौंप दिया। पुलिस ने नवजात को उसके मां को सौंप दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात गश्त के दौरान जानकारी मिली कि एक युवक नवजात के साथ नगर में घूम रहा है। इस सूचना पर पुलिस सतर्क होकर युवक की खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने युवक को खोजते हुए त्रिमुहानी के पास पकड़ लिया। नवजात संग पकड़े गए अपहर्ता राजू खान निवासी सलेमपुर देवरिया ने पुलिस को बताया कि सलेमपुर स्टेशन से नवजात को चुराकर बेल्थरारोड के अवायां ग्राम निवासी अपने नि:संतान मामा को देने के लिए लेकर आया हुआ था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बता दें कि सलेमपुर निवासी नि नेहा गुप्ता ने छह दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद पारिवारिक कलह के चलते नेहा चार दिन से सलेमपुर स्टेशन के बाहर रह रही थी। शुक्रवार की रात वह बच्चे के साथ सोई हुई थी कि राजू खान उसके बच्चे को चुपके से चुरा कर सड़क मार्ग से बेल्थरारोड पहुंचा तथा त्रिमुहानी के पास अपने मामा के यहां अवायां गांव जाने के लिए किसी सवारी वाहन की प्रतीक्षा कर ही रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने आधी रात को नवजात को उसकी मां को सुपुर्द करने के साथ ही अपहर्ता को जीआरपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed