{"_id":"66a5fbf8c7cec18bdb095d3f","slug":"innocent-child-fell-into-pit-while-playing-in-ballia-died-agony-mourning-family-and-village-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा 18 माह का मासूम, तड़पकर हुई मौत; परिजनों और गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा 18 माह का मासूम, तड़पकर हुई मौत; परिजनों और गांव में मातम
Sun, 28 Jul 2024 01:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:36 PM IST
सार
Ballia News: बलिया के टोला गांव में मासूम की मौत पर हर कोई गमगीन हो गया। वहीं, परिवार के लोग बेसुध हो गए। बच्चे की मां बार-बार उसका नाम लेकर बेहोश हो जा रही थी। अन्य लोग उसे संभालने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
बच्चे की मौत पर बिलखती उसकी मां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के घुरी बाबा के टोला गांव में रविवार की सुबह नाली के गड्ढे में खेलते-खेलते गिर जाने से एक मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बलिया-सिकंदरपुर मार्ग स्थित घुरी बाबा के टोला में रविवार की सुबह अव्यांश यादव (18 माह) पुत्र विजय खेलते समय अचानक घर के पास गंदा पानी निकलने वाले बने गड्ढे में गिर गया। इसकी भनक घर वालों को नहीं हो पाई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, मासूम की मां अमृता ने रोज की तरह अपने बच्चे को दूध पिला कर आंगन में बैठा दिया और अपने दैनिक दिनचर्या में जुट गई। कुछ देर बाद जब आंगन में मासूम अव्यांश नहीं दिखा तो वह उसे खोजने लगी।
विज्ञापन
खोजते-खोजते अमृता जब गड्ढे के पास गई तो बच्चा गड्ढे में गिरा मिला। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां से चिकित्सक द्वारा जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मां समेत परिजनों का बुरा हाल है। वहीं, मासूम की मौत की सूचना पर गांव में मातम पसर गया।