फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Injured ex-serviceman dies during treatment.

Ballia News: घायल पूर्व सैन्यकर्मी की इलाज के दौरान मौत

Fri, 10 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Injured ex-serviceman dies during treatment.
रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के बैजलपुर गांव में तीन जुलाई को जमीन विवाद में घायल पूर्व सैन्यकर्मी हृदय नारायण सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे गांव में तनाव है।
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल मुस्तैद हो गया। वहीं पूर्व में दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धारा की बढ़ोतरी पुलिस ने कर दी।

बैजलपुर गांव में दो साल से हृदय नारायण सिंह एवं संतोष सिंह के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। तीन जुलाई की सुबह एक पक्ष विवादित जमीन पर दीवार बनवा रहा था। दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। देखते ही देखते लाठियां चटकने लगीं। एक पक्ष से हृदय नारायण सिंह, राजकरण सिंह, अर्जुन सिंह तथा अनिल सिंह तथा दूसरे पक्ष से संतोष सिंह, महिला गुड़िया सिंह, सूरज सिंह तथा गौरीशंकर घायल हो गए। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर दो लोगों को जेल भी भेज चुकी है। मारपीट में घायल हृदय नारायण सिंह होने पर बेहतर इलाज को लेकर परिजन मऊ से लखनऊ चले गए थे, जहां हालत बिगड़ने से मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed