फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Injured by attacking the salesmen of country and English liquor with a knife

देशी व अंग्रेजी शराब के सेल्समैनों को चाकू से हमला कर किया जख्मी

Fri, 17 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Injured by attacking the salesmen of country and English liquor with a knife
हल्दी। थाना क्षेत्र के हल्दी-सहतवार मार्ग पर स्थित देशी शराब के सेल्समैन को तीन युवकों ने निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लेने को लेकर बृहस्पतिवार की रात मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे अंग्रेजी शराब के सेल्समैन को भी मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सेल्समैनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में घायल सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दो नामजद तथा एक अज्ञात के विरूद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

बता दे कि हल्दी पुलिस पिकेट से करीब 500 मीटर दूर हल्दी सोनवानी मार्ग पर अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान है। जहां बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे रूद्रपुर निवासी धीरज साह व बेलहरी निवासी अनीश सिंह अपने एक दोस्त के साथ शराब के नशे में शराब खरीदने दुकान पर पहुंचे। देशी शराब की शीशी के मूल्य को लेकर तीनों युवक सेल्समैन से उलझ गए। मामला ने इतना तूल पकड़ा कि तीनों युवकों ने सेल्समैन अमित कुमार ठाकुर पुत्र स्व हीरालाल ठाकुर निवासी घनश्यामपुर थाना कोतवाली पर हमला कर दिया। जिसको देख अंग्रेजी शराब के सेल्समैन धनजी पुत्र शिवजी बीच-बचाव कराने पहुंचे। इसके बाद तीनों मिलकर दोनों सेल्समैन पर हमला कर दिया। दुकान पर आए ग्राहकों ने किसी तरह से बीच बचाव कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी धीरज साह को हिरासत में ले लिया, लेकिन दो आरोपी भागने में सफल रहे। शुक्रवार को सेल्समैन अमित ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को चालान कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि सेल्समैन की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी में धीरज साह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed