फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Information was obtained regarding the construction of a new building at Revati station.

Ballia News: रेवती स्टेशन पर नए भवन के निर्माण के बारे में ली जानकारी

Sat, 18 Oct 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Information was obtained regarding the construction of a new building at Revati station.
रेवती रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते डीआरएम वाराणसी आशीष जैन।संवाद - फोटो : जमीन का मुआयना करते राजस्व के कर्मचारी।
रेवती। वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शुक्रवार को औड़िहार-छपरा रेल रूट का विंडो निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बलिया स्टेशन पहुंचे, उन्होेंने स्पेशल ट्रेन से 12 मीटर चौड़े फुट ब्रिज पर चढ़ाए गए गर्डर को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। प्लेटफाॅर्म पर चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जाना।
विज्ञापन

इस दौरान परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, त्योहारों में विशेष ट्रेनों के निर्बाध संचलन और छठ पूजा के दौरान सतर्कता सुनिश्चित किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेल पथ, ओवरहेड ट्रैक्शन, कॉशन ऑर्डर और सतर्कता आदेशों का सूक्ष्मता से संज्ञान लिया। उन्होंने रेल खंड पर अधिकतम गति से सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रेवती स्टेशन पर उन्होंने रिले रूम, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफॉर्म का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नए स्टेशन भवन के निर्माण के संबंध में मंडलीय अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय विनीत सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस राम कृष्णन, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर पंकज केशरवानी, और वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed