फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Information about the tax given by the officer who came out of the cycle

साइकिल से निकले अधिकारी, दी टैक्स के बारे में जानकारी

Tue, 14 Dec 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Information about the tax given by the officer who came out of the cycle
बलिया। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयकर कार्यालय शास्त्री पार्क से अपर आयकर आयुक्त वाराणसी लियाकत अली अफाफी के नेतृत्व में साइक्लोत्थान (साइकिल यात्रा) निकाली गई। इसे नगरपालिका अध्यक्ष अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा से लोगों को टैक्स के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

आयकर विभाग के अपर आयकर आयुक्त लियाकत अली अफाफी अपनी टीम के साथ साइकिल चलाते हुए वाराणसी से गाजीपुर मार्ग होते हुए बलिया जनपद सोमवार की देर शाम पहुंचे। मंगलवार को सुबह 7:30 बजे आयकर कार्यालय शास्त्री पार्क से साइक्लोत्थान का शुभारंभ किया गया। शहर के नौ वीर शहीदों के स्मारकों पर जाकर क्रांतिवीरों को माल्यार्पण किया। लियाकत अली अफाफी कहा कि साइकिलिंग खुद को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही बढ़िया साधन है। इससे सर्वौाइकल, भूलने की बीमारी सहित कई रोगों से निजात मिलती है। टैक्स बार एसोसिएशन, सीए एसोसिएशन, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर करदाताओं को एडवांस टैक्स पेमेंट करने के लिए जागरूक किया। कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय स्मारक पर पहुंच कर वीर शहीद को माल्यार्पण किया। सतीश चंद्र चौराहे पर स्वतंत्रा सेनानी तारकेश्वर पांडेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नया चौक पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व स्वागत के बाद शहीद पार्क चौक, ओकडेनगंज चौराहे पर उमाशंकर सेनानी, चित्तू पांडेय चौराहा, टीडी कालेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा पर अमर शहीदों को माल्यार्पण कर समाप्त हुई। इस मौके पर सीए एसएस श्रीवास्तव, बीएन पांडेय, उमेश प्रताप, अजय शंकर, प्रदीप कुमार पप्पू, जनक पांडेय, संतोष कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, उपेंद्र तिवारी, आफताब आलम, दीपक कुमार, तिवारी शिवजी, चिराग उपाध्याय, दिनेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडवांस टैक्स सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
बलिया। साइक्लोत्थान के बाद अपर आयकर आयुक्त वाराणसी लियाकत अली अफाफी ने विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर अधिवक्ताओं व सीए से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए आयकरदाताओं का बहुत बड़ा योगदान हैं। कहा कि यहां के वीर सपूतों ने किस तरह से सबसे पहले देश को आजादी दिलाई थी। वीर शहीद मंगल पांडेय की गाथा हमने किताबों में पढ़ा था। आज साक्षात देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने साइक्लोत्थान में लिया भाग
बलिया। साइक्लोत्थान के दौरान बलिया जनपद के सागरपाली स्थित आरके मिशन के बच्चों ने भी फिजिकल टीचर नसीम खान के नेतृत्व में साइकिल यात्रा में भाग लिया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने हर चौराहे पर शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन किया। आयुक्त लियाकत अली अफाफी ने इन छात्रों का भी हौसला अफजाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed