फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inflation: There is no reduction in the prices of pulses even after fixing the stock

महंगाईः स्टॉक निर्धारण के बाद भी दाल की कीमतों में कमी नहीं

Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Inflation: There is no reduction in the prices of pulses even after fixing the stock
नगर के गुदरी बाजार स्थित दुकान पर रखी गई दाल। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। दालों की बढ़ती कीमतों एवं जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने भले ही स्टॉक की निर्धारित सीमा लागू कर दी हो, लेकिन बाजार में दहलन की कीमतों पर अभी तक कोई कमी दर्ज नहीं हो सकी है। अभी भी प्रमुख दालें 60 से 120 रुपये किलो के भाव पर बिक रही हैं। महंगाई के चलते दुकानों पर ग्राहकों की कमी है। दुकानदार खरीदारों के इंतजार में दिन बीता रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने दलहनी फसलों की व्यापारियों द्वारा जमाखोरी रोकने के लिए बीते 2 जुलाई को भंडारण की निर्धारित सीमा लागू कर दी थी। इसके साथ ही व्यापारियों को दालों के भंडारण की मात्रा प्रतिदिन सरकारी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी अधिकारियों द्वारा जारी किए गए थे। इसके बाद से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीमों ने थोक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण भी किया, लेकिन बाजार में दालों के भाव पर 20 दिन बाद भी कोई कमी नहीं आई। बाजार में चना, उड़द, मूंग, अरहर, मसूर आदि की दालें आज भी आसमान छू रही हैं। इससे आमजनों को परेशान हो रही है।
विज्ञापन

प्रमुख दालों के भाव (प्रतिकिलो)
चना- 60 से 70 रुपये
उड़द 80 से 110 रुपये
मूंग 80 से 110 रुपये
मसूर 80 से 100 रुपये
अरहर 90 से 120 रुपये
शासन से दालों की एवं कालाबाजारी रोकने के लिए स्टॉक की निर्धारित सीमा लागू कर दी गई है। इसके बाद से विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। यदि कोई व्यापारी जमाखोरी करते या कालाबाजारी करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed