फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Infection is more in flood affected areas, 13 people with symptoms of diarrhea reached the emergency

Ballia News: बाढ़ क्षेत्रों में संक्रमण ज्यादा, इमरजेंसी में डायरिया के लक्षण वाले पहुंचे 13 लोग

Tue, 26 Aug 2025 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Infection is more in flood affected areas, 13 people with symptoms of diarrhea reached the emergency
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पिछले 24 घंटे में 130 मरीज गंभीर हालत में पहुंचे। चिकित्सक ने 93 मरीजों को भर्ती कर लिया। इसमें 13 मरीज उल्टी दस्त के थे। आठ मरीज बाढ़ क्षेत्र के रहे।
विज्ञापन

दुबहड़ गांव निवासी अशोक कुमार ने कहा कि नदी का जलस्तर कम तो हो गया है लेकिन बाढ़ के बाद जलभराव से मच्छजनित व संक्रमण बीमारी से गांव के अधिकतर लोग चपेटे में हैं।
विज्ञापन

सर्दी, जुकाम, खांसी के अलावा उल्टी दस्त की परेशानी हो रही है। सीएचसी पर रात में इलाज की सुविधा नहीं मिलने से जिला अस्पताल आना पड़ता है। सागरपाली निवासी सुरेंन्द्र कुमार ने कहा कि बाढ़ व बरसात के पानी के जलभराव से संक्रमण बीमारियों ने पांव पसार लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी-पीएचसी प्रति रोज पांच हजार से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बाढ़ क्षेत्रों में दवा का छिड़काव व निगरानी न होने के कारण उल्टी दस्त व टायफाइड के लक्षण के मरीज आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 1483 मरीज ओपीडी में पहुंचे। पैथाेलॉजी में 385 से ज्यादा मरीजों की जांच हुई। कई मरीजों की जांच रिपोर्ट में डायफाइड के लक्षण मिले।
बाल रोग फिजिशियन की ओपीडी में 163 व स्कीन रोग ओपीडी में 92 मरीज पहुंचे। फिजीशियन डॉ. पंकज झा ने बताया कि बरसात के मौसम व बाढ़ के बाद लोगों को मच्छरजनित व संक्रमण बीमारियों से बचाव जरूरी है। बालरोग विशेषज्ञ डाॅ. एके उपाध्याय ने बताया की खानपान में संयम बरत कर इस बीमारी से बचा जा सकता है।

बच्चे को साफ पानी का सेवन कराए व मच्छरदानी में सुलाएं। सीएमएस डॉक्टर एसके यादव ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में प्रर्याप्त दवा व जांच की सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed