फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   indira awas mila de diya PM awas bhi

इंदिरा आवास मिला दे दिया पीएम आवास भी

Tue, 24 Jan 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 24 Jan 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
indira awas mila de diya PM awas bhi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों के चयन में अधिकारी से लेकर कर्मचारियों ने जमकर मनमानी की है। एक ही लाभार्थी को कई-कईं बार सरकारी योजनाओं का बार-बार लाभ दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में सामने आया है। इस गांव में जिन्हें इंदिरा आवास दिया गया था, उन्हीं को प्रधानमंत्री आवास का लाभार्थी बना दिया गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास आवंटन में जिले के आलाधिकारी की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। 
विज्ञापन



गौरतलव हो कि इंदिरा आवास का ही नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास कर दिया गया है। इसके तहत हर गांवों में इसके आवंटन के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 में 16 लाभार्थियों का चयन किया गया है। हरिपुर गांव में भी लाभार्थी का चयन हुआ। लेकिन अफसोस यहां 10 ऐसे लाभार्थी का नाम, जो पहले से ही इंदिरा आवास का लाभ उठा चुके हैं। लाभार्थियों का नाम दोनों सूची में समान है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पिता/पति का नाम मिलने के साथ ही क्रमांक भी एक है। दिनेश क्रमांक 7685009, उमेश यादव क्रमांक 4438149, दीनानाथ क्रमांक 3522816, दिनेश 3568 041, उमेश 4472883, राजनाथ 4173179, जनार्दन 4469349, अवधेश 4455645, राजदेव 4472125, मुन्ना राम 1064623 इन सबको पहले से ही इंदिरा आवास का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद किन परिस्थितियों में इन्हें कैसे और किस प्रकार पीएम आवास की सूची में भी शामिल किया गया है? मामले को लेकर विकास भवन में हड़कंप की स्थिति है। इसकी शिकायत मिलने पर सीडीओ संतोष कुमार ने पीडी को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed