फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   India is coming in front of the world in the role of mediator in Russia-Ukraine war: JK Tripathi

रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्ता की भूमिका में भारत आ रहा दुनिया के सामने: जेके त्रिपाठी

Sun, 26 Feb 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
India is coming in front of the world in the role of mediator in Russia-Ukraine war: JK Tripathi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलिया। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली एवं अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दूबे छपरा के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में रुस-यूक्रेन संघर्ष एवं वैश्विक परिदृश्य में भारत की भूमिका संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भारत के पूर्व राजदूत जेके तिवारी ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के वैश्विक प्रभाव से विकासशील राष्ट्रों को बहुत नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

भारत की भूमिका एक मध्यस्थ राष्ट्र के रूप में आज दुनिया के सामने उभर कर आया है। जब भारत के साथ पाकिस्तान और चीन के युद्ध हुए तो दुनिया का कोई भी राष्ट्र मध्यस्थता के लिए जल्दी तैयार नहीं हुआ था। आज वैश्विक परिदृश्य में बदलाव का ही परिणाम है कि भारत से आज दुनिया कह रही है मध्यस्थ के रुप में भारत को आगे आना चाहिए। कहा कि भारत अब सन 1962 का नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त मेजर जनरल आरजीआर तिवारी ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के लंबा खींचने से गुरिल्ला युद्ध की संभावना बढ़ रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रों को आंतरिक रुप से मजबूत होकर अपनी रक्षा करनी पड़ेगी। कहा कि इस संघर्ष के एक वर्ष पूर्ण हो गए अब आगे संघर्ष चलता है तो युद्ध की संभावना बलवती हो सकती है। यह अब नए शीत युद्ध की शुरुआत है जिसका समीकरण अब बदल गया है। इस मौके पर डॉ. श्याम बिहारी श्रीवास्तव, प्राचार्य प्रो. गौरीशंकर द्विवेदी, शिवेश प्रसाद, डॉ. अजय विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed