फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   India expressed determination to build dreams

सपनों के भारत के निर्माण का जताया संकल्प

Wed, 27 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Wed, 27 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
India expressed determination to build dreams
 सरस्वती शिशु मंदिर माल्देपुर में मुख्य अतिथि अधिवक्ता रमाशंकर पांडेय ने
विज्ञापन
झंडातोलन किया। अगरसंडा स्थित गुरुुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक गणेश प्रसाद चौरसिया ने झंडातोलन किया। बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष द्वारा विशुनीपुर स्थित दवा मार्केट में ध्वाजारोहण किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में डीआईओएस रमेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य सुनील कुमार यादव ने झंडारोहण किया।


मिड्ढ़ा स्थित सेंट जान कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक शैलेंद्र सिंह, इम्पिरीयल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नन्हें सिंह, रणजीत सिंह ग्राम्योदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने तिरंगा फहराया। वहीं धर्मपूरा गांव स्थित मां दुर्गावती शिक्षण स्थान में प्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय ने झंडारोहण किया।


 नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीराबस्ती में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अवलेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर मठ नागाजी भृगु आश्रम में मुख्य अतिथि स्वामी राजीवानंद, बद्रीप्रसाद कश्यप, राजेश्वर, प्रेमनाथ सिंह की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।

 आनंद नगर स्थित एसजईएच मेडिकल कालेज एवं हास्पीटल में संस्थान के प्राचार्य डा. आरआर प्रसाद ने झंडारोहण किया। अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संघ के जिला इकाई के देवकली के पास बहादुरपुर चट्टी स्थित कार्यालय पर संस्था के जिलाध्यक्ष डा. आरआर प्रसाद ने झंडारोहण किया।

 विद्युत कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वावधान में 132 केबी सब स्टेशन पावर हाउस सिविल लाइन के मैदान में मुख्य अतिथि विष्णु मालवीय ने ध्वजारोण किया। रामपुर उदयभान स्थित एसएन पब्लिक स्कूल ध्वजारोहण के बाद नारी सशक्तिकरण पर गोष्ठी आयोजित की गई।


 सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल स्कूल पर ध्वजारोहण के बाद स्मार्ट क्लासेस का उद्घाटन किया गया। जगदीशपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्यामंदिर पर गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि डा. स्वास्तिका पांडेय के ध्वजारोहण के साथ किया गया।


  पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल महावीर घाट स्थित कार्यालय पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपचंद्र चौरसिया ने तिरंगा फहराया। गड़वार रोड स्थित निराला नगर में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र  प्रसाद पांडेय ने ध्वजारोहण किया।


 ड्रीम इंडिया स्कूल तिखमपुर में ध्वजारोण के साथ ही गणतंत्र को धूमधाम से मनाया गया। सागरपाली स्थित आरके मिशन स्कूल में मुख्य अतिथि प्रोफेसर केपी श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया। घोडहरा नईबस्ती स्थित श्रीपशुपति नाथ उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में बसपा नेता अनिल राय ने ध्वजारोहण किया।


 इंडियन टेकिभनकल एजुकेशन इंस्टीट्यूट में मुख्य अतिथि डा. हैदर अली खां ने ध्वाजारोहण किया। गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर प्रबंध समिति के डा. कमलेश ने ध्वजारोहण किया चंद्रशेखर नगर स्थित शक्तिस्थल स्कूल में  मुख्य अतिथि सतीशचंद्र कालेज के सेवानिवृत्त शिक्षक कमलाकर तिवारी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed