फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Indecent and abusing CMS

सीएमएस से अभद्रता और गाली गलौज

Thu, 05 Aug 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Indecent and abusing CMS
बलिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बीपी सिंह के साथ अभद्रता और गाली-गलौज के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो छात्र नेताओं सहित तीन लोगों के खिलाफ बुधवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को सीएमएस डा. बीपी सिंह अपने चैंबर में कार्य कर रहे थे। इसी बीच छात्र नेता सूरज गुप्ता निवासी जगदीशपुर थाना कोतवाली व आदित्य सिंह योगी निवासी करम्मर थाना खेजुरी के साथ एक अन्य युवक पहुंचे और चर्म रोग विशेषज्ञ डा. दीपक गुप्ता के बारे में पूछताछ की। सीएमएस ने उनके अवकाश पर रहने की बात बताई। सर्जन के बारे में भी पूछा जिस पर उन्होेंने तीन में से एक के अवकाश पर जाने की बात कही। सीएमएस ने शेष रहे डॉक्टर से जांच कराने को कहा जिस पर युवक भड़क गए और उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। कोतवाल बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि सीएमएस की तहरीर पर तीन के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed