फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Increased sales of coolers and fans to avoid heat

गर्मी से बचने के लिए कूलर व पंखे की बढ़ी बिक्री

Sun, 24 Apr 2022 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Increased sales of coolers and fans to avoid heat
बलिया। मार्च के पहले सप्ताह से ही गर्मी ने ऐसा एहसास कराया कि लोग पंखा, कूलर खरीदने को मजबूर हो गए। वहीं, बड़े लोग एसी तक की खरीदारी की। मध्यम व गरीब परिवार के लोग पुराने पंखे व कूलर की मरम्मत कराई ताकि गर्मी से निजात मिल सके। अप्रैल में गर्मी और लू ने और रुलाना शुरू कर दिया है। एक तरफ गर्मी और लू के चलते जहां बिजली विभाग पर लोड बढ़ेगा। वहीं, दुकानदारों के बिक्री के कारण चेहरे खिलखिला गए हैं। लोगों का कहना है कि अभी अप्रैल में गर्मी का यह हाल है तो मई और जून में क्या होगा, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

बता दे कि गर्मी ने मार्च माह के पहले सप्ताह से ही अप्रैल और मई में पड़ने वाली गर्मी का एहसास हो गया था। इस दौरान बीच-बीच में कुछ राहत मिली लेकिन अप्रैल में लू और गर्मी ने आमलोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इसके बाद लोगों ने घरों में लगे पंखे व कूलर की सर्विसिंग कराना शुरू कर दिया। वहीं, मध्यम परिवार के लोग नए पंखे व कूलर की खरीदारी करते नजर आए। बड़े ओहदे के लोग एसी की खरीदारी की। इससे इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक दुकानदारों के चेहरे खिलखिला गए। रविवार को भी उमस भरी गर्मी और लूट का प्रकोप पूरे दिन जारी रहा। इससे निजात के लिए लोगों ने पंखा और कूलर का प्रयोग कर राहत की सांस ली लेकिन लोगों के मंसूबे पर बिजली विभाग ने बिजली काटकर पानी फेरने का काम कर रही है। इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक दुकानदारों ने बताया कि प्रचंड गर्मी व लू के कारण पंखा, कूलर के साथ ही एसी की डिमांड 50 फीसदी बढ़ी है। ऐसी गर्मी व लू चलता रहा तो और भी बिक्री बढ़ सकती है। कहा कि प्रचंड रूप से पड़ रही गर्मी और लू ने सभी को परेशान करने का काम किया है।
विज्ञापन

व्यापारियों की प्रतिक्रिया
पहले अप्रैल से पंखा व कूलर की बिक्री आरंभ होती थी लेकिन इस वर्ष मार्च के पहले सप्ताह से पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों को पंखा व कूलर खरीदने पर मजबूर कर दिया है। अप्रैल में प्रचंड रूप से पड़ रही गर्मी और लू के कारण 50 फीसदी कूलर, पंखे की डिमांड बढ़ी है। वहीं, सामानों पर 10 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। - अखिलेश कुमार वर्मा, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में पंखा और कूलर की 10 फीसदी बिक्री हुई लेकिन अप्रैल में करीब 50 फीसदी कूलर, पंखा की बिक्री बढ़ी है। कारण कि लोग प्रचंड पड़ रही गर्मी और लूट से पूरी तरह से त्रस्त है। इसी प्रकार, गर्मी बढ़ती गई तो और भी बिक्री बढ़ सकती है। प्रत्येक सामानों पर करीब 10 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई और ग्राहक पुराने मूल्य पर सामान देने की मांग कर रहे हैं। - आमिर सुहैल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed