फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Increased freezing fog and wind chill again

कोहरे और सर्द हवा ने फिर बढ़ाई ठंड

Fri, 06 Feb 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 06 Feb 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Increased freezing fog and wind chill again

विज्ञापन
मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कुछ दिन के सामान्य मौसम के बाद पुन: ठंड के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है। जिससे लोग सुबह सबेरे ठिठुरते नजर आए।

 गुरुवार की रात कोहरे की चादर में जनपद का कोना कोना सिमटा रहा। जिसके कारण आमजन और पशु-पक्षी बेहाल नजर आ रहे हैं।

 कोहरे का प्रभाव इतना जबर्दस्त रहा कि चार पहिया वाहन तथा दोपहिया वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। ट्रेनें भी अपने गंतव्य तक काफी विलंब से पहुंची।

जिससे ट्रेन में सवार यात्री काफी परेशान दिखे। लेकिन शुक्रवार को करीब 10. 30 बजे सूर्य भगवान के निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण कभी सर्द हवा तो कभी कोहरा तो कभी आसमान में बादलों के मंडराने से आमजन एक बार फिर परेशान हो गया है। दो दिनों से सर्द  हवा और कोहरे ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है।


 अलसुबह उठकर मार्निंग वाक करने वाले बुजुर्ग, रोगी तथा युवा भी सुबह घरों में ही रहना मुनासिब समझा। पूछने पर बताया कि ठंड ने एक बार फिर अपना कहर जारी कर दिया है। दो दिनों से बढ़ी अचानक ठंड ने मानव के साथ ही पशु-पक्षी को भी बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed