फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Increase morale of corona positive patient

कोरोना पॉजिटिव मरीज का बढ़ाएं मनोबल

Fri, 17 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Increase morale of corona positive patient
बलिया। अगर कोई कोरोना पाजिटिव पड़ोसी क्वारंटीन या आइसोलेशन के लिए ले जाया जा रहा हो तो उसकी वीडियोग्राफी कर उसे अपराध बोध जैसा अनुभव कराने का प्रयास न करें बल्कि अपने घर के दरवाजे, बालकनी से या छत से आवाज लगाकर, हाथ उठाकर, हाथ हिलाकर उनका उत्साह बढ़ाएं। ये बातें नोडल अधिकारी, संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आजमगढ़ मंडल डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसके एवं परिवार के साथ भेदभाव ठीक नहीं है। कहा कि अगर कोई पाजिटिव मिले तो उससे कहें कि आप जल्द ही ठीक होकर हमारे बीच में फिर से पहले जैसी जिंदगी शुरू करेंगे। उनके जल्द ठीक होकर घर वापसी के लिए शुभकामनाएं दें। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव मिले परिवारी जनों को टेस्ट कराकर क्वारंटीन रहने की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि कोरोना वार्ड में जाने वाले या कोरोना पॉजिटिव हो जाने वाले स्वास्थ्यकर्मी के साथ सामाजिक स्तर पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। वहीं कोरोना विजेता बन कर निकले राजेंद्र नगर निवासी ने बताया कि थोड़ी बहुत दिक्कतें हुईं फिर धीरे-धीरे लोगों ने स्वीकार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed