फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Increase in the water level of the Ghaghra River, the northern unbroken submerged submerge of the Pipa Bridge

घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि, पीपा पुल का उत्तरी नाका हुआ जलमग्न

Mon, 24 May 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Increase in the water level of the Ghaghra River, the northern unbroken submerged submerge of the Pipa Bridge
सिकंदरपुर। घाघरा नदी में जल स्तर बढ़ने क्रम लगातार जारी है। सोमवार की भोर में घाघरा के जलस्तर में अचानक 15 सेमी की वृद्धि होने से पीपा पुल का उत्तरी नाका पूरी तरह जलमग्न हो गया। इससे बिहार आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि विभाग द्वारा स्थिति को देखते हुए उत्तरी नाके से आवागमन रोकने की कोशिश की गई, लेकिन फिर भी लोग आते जाते रहे। पानी बढ़ाने की वजह से उत्तरी नाके पर लोहे की चादरों से बनाया गया मार्ग पूरी तरह पानी में डूब गया। बावजूद दोपहिया और चार पहिया वाहन आते जाते रहे। बाद में विभागीय सख्ती के बाद लोगों ने दक्षिणी नाके से आवागमन शुरू कर दिया। इससे यह भी जर्जर अवस्था में पहुंच गया। अंतत: खतरे को देखते हुए अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार के निर्देश पर दक्षिणी नाके को बंद कर आवागमन को रोक दिया गया। उधर सरयू के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि से इलाकाई सकते में हैं। लोगों का कहना है कि दो दिनों के अंदर जलस्तर में लगभग 23 सेमी की वृद्धि हो गई है। जबकि ऐसा होता नहीं है। जलस्तर में वृद्धि जून के बाद ही नजर आती है, लेकिन सम्भवत: पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से शायद ऐसा हुआ है। इस बाबत जेई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे से अब तक करीब 15 सेमी का बढ़ाव दर्ज किया गया है। यात्रियों के बढ़ते लोड के कारण उत्तरी नाके से आवागमन रोकना पड़ा। यदि जलस्तर में कमी होती है तो नाका फिर से चालू किया जाएगा, अन्यथा 10 जून के बाद तो ऐसे ही पीपा पुल बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed