फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inauguration, foundation stone of development schemes in villages of Sohanv block

सोहांव ब्लॉक के गांवों में विकास योजनाओं का लोकार्पण

Sat, 29 Feb 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Inauguration, foundation stone of development schemes in villages of Sohanv block
सोहांव ब्लाक के कैथवली गांव में विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते - फोटो : BALLIA
लक्ष्मणपुर। फेफना विधान सभा के सोहांव ब्लॉक में शनिवार को खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कैथवली गांव में आयोजित सभा में उपेंद्र तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में फायर स्टेशन, 100 बेड का अस्पताल, मगई नदी पर कैथवली और सलेमपुर चौरा को जोड़ने के लिए पीपा पुल और हर गांव में खेल का मैदान तथा व्यायामशाला बनवाई जाएगी। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि गांव गरीब और किसान की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार प्रयासरत है। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के अमाव मोड से गाजीपुर हाजीपुर मार्ग से लेकर मेड़वरा कला तक करीब 6 किमी लंबा सड़क का निर्माण 393 लाख की लागत से होगा जो इसी साल अगस्त महीने तक पूरा हो जाना है। वहीं, अमाव गांव से सोहांव तक करीब ढाई किमी लंबी सड़क 159 लाख रुपये से बनेगी। इसके अलावा क्षेत्र के कैथवली ग्राम सभा में भी कई योजनाओं का शिलान्यास हुआ। जिसमें विद्युत सब स्टेशन वह कैथवली से मर्ची ग्रामसभा तक रास्ते का निर्माण व नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण तथा सुरापाली पंप नहर का भी लोकार्पण हुआ। इसके बाद ग्राम वासियों ने मंत्री और सांसद कुछ अन्य मांगें रखीं जिसे पूरा करने के लिए मंत्री और सांसद ने आश्वस्त किया। इस मौके पर सूर्य देव राय, नीतू राय, भरत राय, अनूप राय, हरी गोविंद सिंह, रणविजय राय, सिद्धार्थ राय, राकेश राय, बब्बन राय, नागेश सिंह आदि रहे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक रामनाथ यादव व संचालन हरे राम राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed