फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In two years, 31 beneficiaries of PM housing disappeared with the first installment, the department is searching

दो वर्षों में पीएम आवास के 31 लाभार्थी पहली किस्त लेकर हुए गायब, विभाग कर रहा तलाश

Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
In two years, 31 beneficiaries of PM housing disappeared with the first installment, the department is searching
बलिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो वर्षों में 31 लाभार्थी पहली किस्त लेकर लापता हैं। योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 12.40 लाख लेकर लापता लाभार्थियों को चिह्नित कर रिकवरी की तैयारी है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए लगातार कोशिश जारी है। अधिकारियों की मानें तो कई लाभार्थी ऐसे हैं जो पहली किस्त लेने के बाद गांव से किसी दूसरे शहर में कामकाज करने चले गए। विभाग की ओर से अब तक बीते दो वर्षों में कुल 31 लाभार्थियों को चिह्नित किया गया है। डीआरडीए के अधिकारियों की मानें तो वर्ष 2020-21 में कुल 11424 लाभार्थियों को पीएम आवास का आवंटन किया गया और बतौर पहली किस्त प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 40 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। लेकिन 22 लाभार्थियों ने आवास का निर्माण अब तक शुरू नहीं किया। सत्यापन में सामने आया है कि यह लाभार्थी गांव पर नहीं रहते और किसी शहर में कामकाज कर रहे हैं। इसी तरह वर्ष 2021-22 में भी कुल 8635 लाभार्थियों को पीएम आवास आवंटित किया गया। लेकिन नौ लाभार्थियों ने अबतक आवास का निर्माण शुरू नहीं कराया है। इतना ही नहीं यह लाभार्थी गांव पर भी नहीं रहते। इन दो वर्षोँ में कुल 31 लाभार्थियों ने कुल 12.40 लाख की धनराशि बतौर पहली किस्त लेने के बाद भी आवास निर्माण शुरु नहीं कराया है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इन लाभार्थियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया जाएगा और निर्माण शुरू नहीं होने पर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed