फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Risk of infectious diseases rises as floodwaters recede; 1,972 patients treated.

Ballia News: बाढ़ का पानी कम होने से संक्रामक बीमारी का बढ़ा खतरा, 1972 मरीजों का हुआ इलाज

Mon, 21 Sep 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Risk of infectious diseases rises as floodwaters recede; 1,972 patients treated.
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के दौरान न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य कुरेजी में मरीजों का उपचार करते चिक
बलिया। जिले के 81 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व बाढ़ राहत केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें वायरल संक्रमण, तेज बुखार, सांस, गले में खराश, पेट में दर्द खांसी सांस फूलने और त्वचा के संबंधित बीमारी से परेशान होकर इलाज को पहुंचे।
विज्ञापन

मेले के नोडल एसीएमओ डॉक्टर योगेन्द्र दास ने बताया कि कुल 1972 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को मौसम में हो रहे बदलाव, मच्छरजनित बीमारियों के बचाव के लिए साफ सफाई करने की सलाह दी। चिलकहर स्वास्थ्य केंद्र पर 60 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं संवरा में 43, बच्छईपुर में 80, कुरेजी में 18, उंचेडा में 22 और नगपुरा में 18 मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा में सर्वाधिक 49 रोगियों की जांच की गई। वहीं न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुआरा में 16, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टोला शिवन राय में 19 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्ण छपरा में 16 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे मरीजों की चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed