फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In the name of crop insurance, banks deducted more than 50 lakhs from the accounts of 3998 farmers of the ballia

फसल बीमा के नाम पर जिले के 3998 किसानों के खाते से बैंकों ने काटी 50 लाख से अधिक की धनराशि

Mon, 05 Jul 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
In the name of crop insurance, banks deducted more than 50 lakhs from the accounts of 3998 farmers of the ballia
बलिया। पैसों की जमापूंजी के लिए लोगों का सबसे ज्यादा भरोसा बैंकों पर रहता है लेकिन जब वहीं लोग छले जाए तो फिर भरोसा किस पर किया जाए। जिले में बैंकों ने बिना अधिसूचित फसलों के बीमा के नाम पर 3998 किसानों की केसीसी से धनराशि की कटौती कर दी। फसल अधिसूचित न होने से एजेंसी ने बीमा अस्वीकार कर दिया और धनराशि भी बैंकों को वापस कर दी गई लेकिन यह किसानों के खातों तक नहीं पहुंची। सबसे अधिक गड़बड़ी एसबीआई से हुई थी। यह धनराशि 50 लाख से अधिक है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारंभ जिले में वर्ष 2016-17 में हुआ। इसके तहत अधिसूचित क्षेत्रों में खरीफ और रबी की फसलों के बीमा कराने का प्रावधान है। जिले के लिए किसानों को खरीफ की फसल के लिए निर्धारित लागत की दो फीसदी और रबी की फसल के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम देना पड़ता है। फसल बीमा को लेकर जिले के लिए नामित बीमा एजेंसियां इन प्रीमियम को अलग-अलग तरीके से स्वीकार करती हैं। बैंक किसान क्रेडिट कार्ड से बीमा प्रीमियम की कटौती करते हैं। हालांकि वर्ष 2020-21 से यह योजना एच्छिक हो गई है। इसके बावजूद बैंक हर साल किसानों के केसीसी से मनमानी कटौती करते हैं। लाख प्रयास के बावजूद यह धनराशि किसानों को वापस नहीं मिलती। धनराशि बैंकों में ही डंप पड़ी रहती है।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में इस तरह का मामला सामने आया है। खरीफ के दौरान धान फसल की बीमा के लिए कुल 3998 किसानों से 50 लाख से अधिक की धनराशि बतौर प्रीमियम कटौती कर ली गई। इसका खुलासा जिले के लिए नामित एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि की ओर से की गई मॉनीटरिंग में हुआ है। जिला प्रतिनिधि ने बताया कि सबसे अधिक एसबीआई ने यह गड़बड़ी की थी। बतौर उदाहरण, बेलहरी ब्लॉक के पुरास और बसुधरपाह गांव मक्का फसल के लिए अधिसूचित की गई है। यहां के किसानों के केसीसी से मक्का फसल की बीमा के लिए प्रीमियम की कटौती की जा सकती है। बैंकों ने इन गांवों के 60 किसानों का धान फसल की बीमा के लिए केसीसी से प्रीमियम की कटौती कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 खरीफ -
कुल बीमा कराने वाले किसान- 37145
कुल प्रीमियम- 29979654.51
जिले के करीब चार हजार किसानों के केसीसी से बिना अधिसूचित फसल की बीमा के लिए प्रीमियम की कटौती कर धनराशि बीमा एजेंसी को भेजी गई थी। इस धनराशि को बीमा एजेंसी ने अस्वीकार कर वापस कर दिया है। - नितेश कुमार, जिला प्रतिनिधि, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड

अक्सर किसानों की ओर से बिना अधिसूचित फसल के प्रीमियम काटे जाने की शिकायत मिलती है। इसके लिए संबंधित बैंकों को निर्देश दिया जाता है। इसकी शिकायत मिलने पर मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। - विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed