{"_id":"594959bf4f1c1bac208b45e4","slug":"in-the-name-of-beneficiary-the-account-opened-40-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थी के नाम पर खाता खोल 40 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थी के नाम पर खाता खोल 40 हजार निकाले
ballia
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
fraud with woman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती में सांसद आदर्श ग्राम कुशहर में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का मामला सामने आया है। पत्रावली में हेरफेर कर स्वीकृत लाभार्थियों के स्थान पर दूसरे के खाते में खाते में पैसा भेज दिया गया है। आधा दर्जन से अधिक लाभार्थियों ने जांच के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
बताया जाता है कि गांव के 41 लाभार्थियों का चयन प्रधानमंत्री आवास के लिए किया गया। 10 लाभार्थियों के खाते में अभी तक धनराशि नहीं पहुंची है। लाभार्थियों ने जब पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। गांव के विद्यावती देवी पत्नी विजय शंकर वर्मा की ओर से सेंट्रल बैंक कुशहर में खाता (3965020440) खुलवाया गया था। पैसा खाते में नहीं आया तो अधिकारियों से संपर्क किया।
अधिकारियों ने बताया कि पैसा सेंट्रल बैंक के मुड़ाडीह शाखा में भेजा गया है। हैरानी की बात ये कि मुड़ाडीह में खोले गए खाता (3591332746) में भी नाम, पता और आधार कार्ड विद्यावती का है। फोटो किसी और का लगा है। खाते में भेजी गई 40 हजार धनराशि का आहरण भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
कयास लगाए जा रहे इसी तरह कई लाभार्थियों के साथ किया गया है। उधर, ग्राम प्रधान सोनू पासवान ने कहा कि कुल 41 लाभार्थियों का चयन किया गया था और रोजगार सेवक विनोद वर्मा व उनके सहायक उमेश वर्मा ने लाभार्थियों से कागजात एकत्र किए थे।