फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In the cold weather, the number of passengers in roadways buses decreased, and the income fell by up to three lakh rupees.

Ballia News: ठंड में रोडवेज बसों में घटे यात्री, तीन लाख तक गिरी आय

Tue, 23 Dec 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
In the cold weather, the number of passengers in roadways buses decreased, and the income fell by up to three lakh rupees.
बलिया। कोहरा और शीतलहर से आम जनजीवन बेहाल है। इसका सबसे ज्यादा असर परिवहन पर पड़ रहा है। सवारी की आमद कम होने से अधिकतर रोडवेज बसें बेड़े में ही खड़ी हैं। रोडवेज को प्रतिदिन औसतन 10 लाख से अधिक की आय होती है। लेकिन पांच-छह दिनों से मुश्किल से सात लाख तक आय हो रही है।
विज्ञापन

प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। यात्रियों के कम निकलने से निगम के बसों पर आय पर असर पड़ने लगा है। निगम की तरफ से बसों का संचालन किया जा रहा है लेकिन यात्री डिपो तक कम पहुंच रहे हैं। इसके चलते आय में काफी गिरावट आने लगी है।
विज्ञापन

बलिया डिपो से 71 से अधिक बसों का प्रतिदिनि संचालन होता है। इसमें लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ व वाराणसी के लिए बसें संचालित होती है।
इसके अलावा लोकल भी बसों को चलाया जाता है। ठंड के कारण यात्री कम निकल रहे है, जिसके कारण बसों में 20-25 सवारी भी मुश्किल से हो पा रही हैं। यात्रियों के कम निकलने से रोडवेज की आय बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed