{"_id":"5fde2bcf8ebc3e3b8e184c83","slug":"in-the-case-of-mother-daughter-murder-the-police-is-involved-in-investigating-the-call-details-of-the-deceased-daughter-s-mobile-ballia-news-vns5643541159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी की हत्या के मामले में मृत बेटी के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी की हत्या के मामले में मृत बेटी के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बीते बुधवार को हुई मां बेटी की हत्या के मामले में शव बरामद होने के तीन दिन बाद पुलिस ने मृतका मीरा देवी के पुत्र राणा प्रताप सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा के सख्त तेवर को देखते हुए पुलिस दिन रात एक कर मामले का खुलासा करने के लिए प्रयासरत है। हालांकि मां बेटी का शव बरामद होने के तीन दिन बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
बताया जाता है कि पुलिस मृतका मीरा देवी की पुत्री मृतका गुड़िया सिंह का मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगालने में लगी हुई है। पुलिस की मानें तो जल्द ही इस मामले पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस कई बिंदुओं को केंद्र मानकर मामले की तफ्तीश में लगी हुई है। इसमें गांव के लोगों के अलावा रिश्तेदारों और अन्य मिलने-जुलने वालों पर पैनी निगाह है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए पांच टीमों का गठन किया है जो अपने अपने तरीके से इस मामले खुलासा व सही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं।थानाध्यक्ष दोकटी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि हत्या किसने और क्यों की। प्रयास है कि इस मामले का खुलासा कर लिया जाए।