फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In the absence of roadways bus, passengers are facing trouble

रोडवेज बस के अभाव में यात्रियों की हो रही फजीहत

Fri, 11 Feb 2022 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
In the absence of roadways bus, passengers are facing trouble
आगामी विधानसभा चुनाव में रोडवेज बसों के जाने से जनपद में यात्रियों को आवागमन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनपद से प्रथम से चौथे चरण तक के चुनाव को संपन्न कराने के लिए जनपदीय पुलिस को अब तक 24 रोडवेज बसों से भेजा जा चुका है। जबकि अभी और 15 बसों की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

बलिया रोडवेज बस में कुल 86 बसें संचालित होती है। इसमें 28 बसें अनुबंधित है। जबकि 58 बसें सरकारी है। इन 58 बसों में से 24 रोडवेज बसों से जनपदीय पुलिस को विधानसभा चुनाव के प्रथम से चौथे चरण के चुनाव को संपन्न कराने के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बलिया रोडवेज द्वारा नौ जनवरी 2022 को छह, 30 जनवरी को दो, पांच फरवरी को 15 तथा नौ फरवरी को एक बस पुलिस लाइन को सुपुर्द की गई। इसके बाद पुलिस विभाग द्वारा इन बसों को अपनी सुविधा के अनुसार गैर जनपद पुलिसकर्मियों को भेजा गया। जबकि 15 और रोडवेज बसों की डिमांड की गई है। अगर 15 बसे और भेज दी गई तो रोडवेज के पास मात्र 19 बसें बच पाएगी। जिससे यात्रियों को आने जाने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ेगा। इस बाबत बलिया रोडवेज एआरएम राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि जो 15 और बसों की डिमांड की गई है। उसके पूर्व बाहर गई 24 बसों में से 20 बसें वापस आ जाएगी। जिसमें से 15 बसों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed