{"_id":"d0612089ef27344a29e60d71f44af20b","slug":"in-leadership-of-pm-narendra-modi-reputation-of-our-country-raise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोदी के नेतृत्व में बढ़ी देश की साख’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोदी के नेतृत्व में बढ़ी देश की साख’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
देश के विकास तथा किसानों के लिए मोदी सरकार ने जो कार्य किया है, वह किसी सरकार ने नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी के विदेशी दौरे से विपक्षी नेता बौखला कर अनापशनाप बयान दे रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान की साख परवान चढ़ी है। मोदी के खिलाफ बयानबाजी ठीक नहीं है। ये बातें केंद्रीय लघु उद्योग राज्यमंत्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को पत्रकारों से हनुमानगंज चट्टी पर कही।
मिश्र ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री निजी स्वार्थ में केंद्र सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए दैवी आपदा का मापदंड और कम किया है। पहले किसानों को 50 फीसदी से अधिक नुकसान होने पर मुआवजा दिया जाता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार 33 फीसदी नुकसान वाले किसानों को भी सहायता राशि देने का काम किया है।
इसकी सराहना सभी लोग कर रहे हैं। सहायता राशि भेज दी गई है कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश
की राजनीति से ऊपर उठकर किसानों के लिए कार्य किया है। कुछ लोग मोदी सरकार को बेमतलब बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। विदेश दौरा पर भी कुछ लोग उंगली उठा रहे हैं लेकिन ये वही लोग है जो खुद पद पर आने के बाद विदेशी दौरे पर ही रहते हैं।