{"_id":"66e0799d819d00bbe70a4605","slug":"in-eight-months-challan-of-3650-lakhs-eight-lakhs-deposited-ballia-news-c-190-1-bal1001-122579-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आठ माह में 36.50 लाख का चालान, आठ लाख जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आठ माह में 36.50 लाख का चालान, आठ लाख जमा
विज्ञापन
बलिया। जिले के लोग यातायात नियमों के प्रति कितने सजग हैं इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और नियमों के उल्लंघन में यातायात पुलिस ने बीते आठ माह जनवरी से अगस्त तक 34085 वाहनों के 36.50 लाख रुपये का चालान किया। इनमें 80 फीसदी चालान बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग में किए गए। हालांकि, सरकारी खजाने में अभी तक करीब आठ लाख रुपये ही जमा हो सके हैं।
चालान कटने के बाद भी जिन लोगों ने जुर्माना राशि जमा नहीं की है उन्हें विभाग नोटिस भेजने की तैयारी में जुटा है, जो चालान किए गए हैं उसमें देखने में आया कि जिले में अधिकांश बाइक सवार बिना हेलमेट लगाए ही गाड़ी चलाते हैं। वहीं ट्रिपल राइडिंग करते हुए भी अक्सर बाइक सवार पकड़े जाते हैं। जनवरी से अगस्त तक करीब 450 वाहन सीज किए। इसके बावजूद भी लोगों यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अभी तो यह आंकड़ा सिर्फ अगस्त तक है। सितंबर में भी जिले के लोगों की बड़ी लापरवाही सामने आएगी।
लगातार लोगों को हेल्मेट, सीटबेल्ट लगाने के प्रति आगाह किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों का चालान काटा जाता है। - समद खां, यातायात प्रभारी